
बसपा सुप्रीमो का बड़ा दांव, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी, यूपी की राजनीति के बढ़ी सरगर्मी
यूपी: उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा सुप्रीमो मायावती जी के एक फैसले ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। बल्कि विपक्षियों के होश उड़ा दिए हैं। 23 सितंबर 2026 को लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती जी ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। यह जिम्मेदारी पहले उनके बड़े भाई आकाश आनंद के पास थी, जिन्हें हाल में पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। आकाश आनंद को हटाए जाने के बाद बसपा के संगठन और नेतृत्व को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में ईशान आनंद की नियुक्ति को पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। ईशान आनंद ने कानून की पढ़ाई पूरी की है और एलएलएम की डिग्री हासिल की है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने बसपा सुप्रीमो का आभार जताते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी और बसपा संस्थापक कांशीराम साहब की विरासत का उल्लेख करते हुए पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।
मायावती जी का यह फैसला 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सामने आया है। पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ईशान आनंद के सामने अब कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। ईशान की नियुक्ति के बाद बसपा की आगामी रणनीति और संगठन में उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
#BSP #Mayawati #IshanAnand #AkashAnand #BahujanSamajParty #UttarPradeshPolitics #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #MayawatiNews #BSPNews #Lucknow #UttarPradesh #राजनीति #बसपा #मायावती #ईशानआनंद #आकाशआनंद #यूपी_राजनीति #2027_विधानसभा_चुनाव
Basti, Basti | Sep 24, 2026