
#सीएचसी कछौना से संबद्ध #फिजियोथेरेपिस्ट की संबद्धता समाप्त, #जुलाई का वेतन रोका
#हरदोई। #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्र #कछौना में संबद्धता पर कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट विवेक कुमार तिवारी की संबद्धता समाप्त कर उन्हें मूल तैनाती स्थल 100 शैय्या #संयुक्त #चिकित्सालय हरदोई में #कार्यभार #ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मूल तैनाती स्थल पर योगदान न करने पर #स्वास्थ्य_विभाग ने #जुलाई #2026 का वेतन रोक दिया है।
#मुख्य_चिकित्सा_अधिकारी हरदोई ने 18 #अगस्त को मुख्य #विकास #अधिकारी को भेजी #जांच आख्या में यह जानकारी दी। आख्या के अनुसार #किसान_दिवस से संबंधित #पत्र और #किसान_जनशक्ति_महासभा के #ज्ञापन के संदर्भ में मामले की जांच की गई थी।
#सीएमओ #कार्यालय के एक जुलाई 2026 के आदेश के तहत विवेक कुमार तिवारी की सीएचसी कछौना से संबद्धता समाप्त कर उन्हें 100 शैय्या संयुक्त #चिकित्सालय हरदोई में राजकीय कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बाद सीएचसी कछौना के #अधीक्षक ने 13 जुलाई को उन्हें मूल तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया।
#जांच_आख्या के मुताबिक कार्यमुक्त किए जाने के बाद भी विवेक कुमार तिवारी ने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसे गंभीरता से लेते हुए उनका जुलाई माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।
सीएमओ की ओर से जारी जांच आख्या की प्रतिलिपि #महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल, जिलाधिकारी हरदोई तथा उप कृषि निदेशक हरदोई को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। मामले में आगे विभागीय कार्रवाई की स्थिति पर भी निगाह बनी हुई है।
Sadar, Lucknow | Aug 19, 2026