क्या किसानों का कर्ज होगा माफ? सरकार ने लोकसभा में दिया साफ जवाब
सरकार ने लोकसभा में साफ किया है कि फिलहाल छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने की कोई योजना नहीं है।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जिन किसानों या अन्य लोगों को कर्ज चुकाने में परेशानी हो रही है, उनके लिए RBI ने बैंकों को राहत देने के कुछ नियम बनाए हैं।
इन नियमों के तहत बैंक जरूरत पड़ने पर कर्ज की किस्तों, अवधि या भुगतान की शर्तों में बदलाव (लोन रीस्ट्रक्चरिंग) कर सकते हैं। लेकिन पूरे देश में किसानों का एकमुश्त कर्ज माफ करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।
#Farmers #FarmLoan #LoanWaiver #KisanNews #RBI #LokSabha #Agriculture #IndiaNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #Government #Economy #TodayNews #CurrentAffairs #NewsAlert #TrendingNews