मुंगेर जिले में नकली सिगरेट तैयार करने और उसे बाजार में खपाने का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस द्वारा लगातार नए-नए ठिकानों पर की जा रही कार्रवाई के बावजूद यह काला कारोबार नए इलाकों में पैर पसार रहा है. दिलावरपुर, नयागांव, मुबारकचक और सुजाबलपुर के बाद अब चुरंबा में नकली सिगरेट बनाने का एक बड़ा ठिकाना उजागर हुआ है.
#Munger #MungerNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #MungerDistrict
Munger, Munger | Oct 17, 2026