
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 | बड़ोखर में भव्य पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, बांदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया जी के निर्देशानुसार एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जमुना दास महावीरन प्रांगण, बड़ोखर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन बजरंग युवा मंडल के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री धनीराम जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बुंदेली शोध संस्थान के सचिव श्री रमेश पाल जी ने बच्चों को जल संरक्षण, जीवन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
इसके उपरांत युवाओं द्वारा प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश और अधिक प्रभावी रूप में दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेरा युवा भारत, बांदा के ऑफिस असिस्टेंट श्री रवि अवस्थी जी ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
🌿 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और “स्वच्छ एवं हरित भारत” के संकल्प को मजबूत करना रहा।
🌍 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 | बड़ोखर में भव्य पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
#WorldEnvironmentDay2026 #पर्यावरण_दिवस #MyBharat #BandaNews #Bundelkhand #PlantationDrive #SaveEnvironment #GreenIndia #SwachhBharat
Banda, Banda | Jun 5, 2026