मां माहेश्वरी देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा सेवा का 9 वर्षों से निरंतर आयोजन 🙏
चैत्र नवरात्रि वर्ष 2017 से मां माहेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण, बांदा में प्रत्येक शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की कृपा तथा आप सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यह धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। इस आयोजन में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।
मां माहेश्वरी देवी आरती मंडल, बांदा इस पावन सेवा में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, दानदाताओं, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है। आप सभी के प्रेम, विश्वास और सहयोग से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक निरंतर संचालित हो रहा है।
मां माहेश्वरी देवी एवं पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।
🙏 आप सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
— मां माहेश्वरी देवी आरती मंडल, बांदा
#जयमातादी #मांमाहेश्वरीदेवी #सुंदरकांड #सुंदरकांडपाठ #भंडारा #बांदा #जयश्रीराम #जयहनुमान #धार्मिकसेवा
Banda, Banda | Jun 6, 2026