
चान्हो थाना प्रभारी ने अपने जाबाजी का मिशाल कायम कर दिया उनके हिम्मत और कर्तव्य के आगे भागने में असफल रहा अपराधी।।
दिनांक 18/06/26 को वरीय पदाधिकारी से सूचना प्राप्त हुआ था कि कोतवाली थाना के हाजत से एक अपराधकर्मी सैफ अंसारी पिता सेराज अंसारी ग्राम इमली मोड़ राहत नगर, थाना सदर जिला लोहरदगा फरार हो गया है जो अपने घर लोहरदगा की ओर भाग सकता है। साथ ही अपराधी का हुलिया और फोटो भी उपलब्ध कराया गया। वरीय पदाधिकारी के सूचना तथा आदेश के आलोक में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ मांडर टोल नाका के पास वाहन चेकिंग के क्रम में प्राप्त हुलिया और फोटो से मैच एक आदमी को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम सैफ अंसारी बताया। जिसे आदेशानुसार पुलिस अभिरक्षा में चामा पिकेट पूछताछ हेतु ले जा रहा था। इसी क्रम में लुकैयाधोड़ा के पास अचानक पुलिस गाड़ी बंद हो गया। जिसपर पकड़ाए अपराधी पेशाब करने का बहाना बना कर गाड़ी से नीचे उतरा और थाना प्रभारी चान्हो का सरकारी पिस्टल को छीन का भागने लगा और पुलिस पार्टी को लक्षित कर दो गोली अपराधकर्मी के द्वारा फायर किया गया। जिससे पुलिस टीम बाल बाल बच गए। जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ में एक गोली फायर किया गया। जो अपराधकर्मी के पैर में गोली लगा। जिसके बाद घायल अपराधी सैफ अंसारी को प्राथमिक उपचार के लिए मिशन हॉस्पिटल मांडर भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां पर बर्तमान में अपराधकर्मी सैफ अंसारी इलाजरत है। उक्त के संदर्भ में चान्हो थाना कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है।
#RanchiPolice
Chanho, Ranchi | Jun 19, 2026