श्री दुर्गास्थान मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा उपरांत प्रतिमा विसर्जन के सम्बन्ध में होने वाली परेशानियों के सम्बन्ध में श्री देवेन्द्र चाचान जी की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 08-09-2026 को मंगलवार को पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल श्रीमान् जिलापदाधिकारी महोदय से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे व समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्य के नाम - अध्यक्ष देवेंद्र चाचना, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद प्रवीण चौधरी सचिव देवाशीष गुहा सहसचिव रवि महतो पवन कुमार राम रंजन कुमार साहू वासु गुप्ता कोषाध्यक्ष आशीष कुमार कानूनी सलाहकार विजय कुमार मीडिया प्रभारी श्री राधाकांत जी एवं सदस्य रोशन कुमार गोलू कुमार राजेश कुमार राजीव रंजन सुबोध कुमार राजेश कुमार अमरनाथ जी और और आदित्य कुमार बैठक में उपस्थित थे