Public App Logo
त्वरित आर्थिक विकास, क्रिटिकल गैप एवं आकांक्षात्मक विकासखंड की परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा 31 त्वरित आर्थिक विकास कार्यों के सभी कार्य अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश क्रिटिकल गैप के तहत मिगनी मैन रोड संपर्क मार्ग का कार्य पूर्ण जितेंद्र गुप्ता ✍️ । जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्वरित आर्थिक विकास योजना, क्रिटिकल गैप योजना तथा आकांक्षात्मक विकासखंड में पुरस्कृत धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ द्वारा अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत कुल 31 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से सभी कार्यो को प्रारंभ कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को अक्टूबर नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। क्रिटिकल गैप योजना की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मिगनी रोड से मिगनी मैन रोड तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। संपर्क मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा गांव की मुख्य मार्ग से संपर्क व्यवस्था और बेहतर होगी। बैठक में उरई-कानपुर मुख्य मार्ग से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले मार्ग से संबंधित कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।सीडीओ द्वारा अवगत कराया गया कि आकांक्षात्मक विकासखंड रामपुरा एवं जालौन में विकास कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि कुल 18 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। इनमें 05 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 13 कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंड में उपलब्ध संसाधनों एवं पुरस्कृत धनराशि का अधिकतम जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा, कृषि, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगति पर चल रहे सभी कार्यों की नियमित स्थलीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता ही उनकी सफलता का वास्तविक पैमाना है। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं में लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराते हुए कार्यों को गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। #dmjalaun #cdojalaun #orai #jalaunnews - Orai News