हजारीबाग के मटवारी मैदान में शुक्रवार को पुलिस, छात्रों और झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्रा थाना में कुल 700 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 200 नामजद और 500 अज्ञात हैं। थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि एआई, स्पेशल इंटेलिजेंस, स्थानीय लोगों और छात्रों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटना के फुटेज और तस्वीरों के आधार पर कई आंदोलनकारियों को चिन्हित किया है। पुलिस के अनुसार आने वाले दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन के दौरान झड़प हुई थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना सामने आई थी।
#hazaribagh #fir #putladahan #jharkhand