
Breaking news
फर्जी आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
इगलास (अलीगढ़)।
थाना इगलास पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने व कूटरचित आधार कार्ड के जरिए एग्रीमेंट कराने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
क्या था पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए वादी के नाम से फर्जी प्रपत्र (आधार कार्ड) तैयार कर एग्रीमेंट निष्पादित कर दिया गया था। इस संबंध में थाना इगलास पर विगत 31 मार्च 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 408/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2), 338, 340(2), 61(2) व 319(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
रोरावर क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना इगलास पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी करते हुए वांछित अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र बनवारी लाल, निवासी नादावाजीदपुर, थाना रोरावर (जनपद अलीगढ़) को थाना क्षेत्र रोरावर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम:
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
1. थानाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह तोमर (थाना इगलास)
2. अतिरिक्त निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार (थाना इगलास)
3. कांस्टेबल लव कुमार (थाना इगलास)
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Oct 22, 2026