Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भीलवाड़ा में उबाल कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर कालिख, जूतों की माला और सड़े टमाटरों से जताया आक्रोश गौमूत्र छिड़ककर वंदे मातरम् लिखे बैनर का किया प्रतीकात्मक शुद्धिकरण, सीपी जोशी बोले—राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर भीलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। सूचना केंद्र चौराहे पर भाजयुमो के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोती गई, जूतों की माला पहनाई गई और सड़े टमाटर मारकर विरोध जताया गया। वहीं वंदे मातरम् लिखे बैनर पर गौमूत्र का छिड़काव कर प्रतीकात्मक शुद्धिकरण किया गया। प्रदर्शन चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व तथा पूर्व महापौर राकेश पाठक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा की मौजूदगी में हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना सांसद सीपी जोशी ने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान देश के संविधान, राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता से जुड़ी भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम् देश की राष्ट्रीय भावना से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के चलते देशभक्ति से जुड़े प्रतीकों के प्रति संवेदनशीलता खो चुकी है। मेवाड़ा बोले—देश से माफी मांगे कांग्रेस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर हुए कथित घटनाक्रम से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के मामले में भाजपा कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की कथित बेअदबी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौमूत्र छिड़ककर किया प्रतीकात्मक शुद्धिकरण भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् लिखे बैनर पर गौमूत्र का छिड़काव किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे प्रतीकात्मक शुद्धिकरण बताते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए यह विरोध किया गया है। पोस्टरों पर जूते की माला, सड़े टमाटर और कालिख प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों को निशाना बनाते हुए कार्यकर्ताओं ने उन पर जूतों की माला पहनाई, सड़े टमाटर मारे और कालिख पोती। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा और महिला कार्यकर्ताओं में भी खासा आक्रोश नजर आया। ये कार्यकर्ता रहे प्रमुख रूप से मौजूद:- प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व महापौर राकेश पाठक, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, प्रहलाद त्रिपाठी, अर्पित समदानी, लक्ष्यराज सिंह, दीपक पाराशर, शिवराज गुर्जर, कमलेश आचार्य, रागिनी गुप्ता, महावीर समदानी और महेंद्र नायक सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल शब्द नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष और राष्ट्रभावना से जुड़ा प्रतीक है। प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला बोलते हुए कथित अपमान के लिए सार्वजनिक माफी की मांग दोहराई।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

MORE NEWS

#Mandal - पंचायत समिति क्षेत्र के भाखलिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे जातिगत भेदभाव और मनुवादी सोच का अत्यंत ही दुखद दृश्य देखने को मिला !
सम्पूर्ण देश आज 80वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मना रहा है लेकिन आजादी के 80 वर्षों के बाद भी ऐसी भेदभाव आधारित घटनाओ  का सामने आना साबित करता है कि आज भी देश मे  जाति के आधार पर भेदभाव कम नही  हुआ है, दलितों को बरोबर बैठने पर भी ओछी मानसिकता के लोगो को तकलीफ हो जाती है !
मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त घटना में लिप्त जातिवादी असामाजिक तत्वों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ! ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कानून का इकबाल कायम हो सके !

#Mandal - पंचायत समिति क्षेत्र के भाखलिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे जातिगत भेदभाव और मनुवादी सोच का अत्यंत ही दुखद दृश्य देखने को मिला ! सम्पूर्ण देश आज 80वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मना रहा है लेकिन आजादी के 80 वर्षों के बाद भी ऐसी भेदभाव आधारित घटनाओ का सामने आना साबित करता है कि आज भी देश मे जाति के आधार पर भेदभाव कम नही हुआ है, दलितों को बरोबर बैठने पर भी ओछी मानसिकता के लोगो को तकलीफ हो जाती है ! मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त घटना में लिप्त जातिवादी असामाजिक तत्वों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ! ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कानून का इकबाल कायम हो सके !

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

🛑 *प्रधान/सरपंच लॉटरी अब एक माह बाद 17-18 सितम्बर होगी ।*

🛑 *प्रधान/सरपंच लॉटरी अब एक माह बाद 17-18 सितम्बर होगी ।*

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।

जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।

चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन

बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

अग्रसेन विद्यापीठ में देशभक्ति का रंग, सांसद अग्रवाल ने जगाई राष्ट्रचेतना

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों को संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
नेहरू रोड स्थित अग्रसेन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। बनवारी लाल मुरारका एवं अग्रवाल सेवा सम्पति ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने ‘वंदे मातरम्’ के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के प्रसंगों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना समझाई।
ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। समिति सचिव दीपक मित्तल एडवोकेट ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर सैनिक का कर्तव्य नहीं, शिक्षक का ईमानदारी से पढ़ाना और विद्यार्थी का मन लगाकर पढ़ना भी देशसेवा है।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, योग प्रदर्शन, नाटक और अंग्रेजी भाषण सहित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया। प्रस्तुतियों से प्रभावित महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार दिए।
प्रधानाचार्य नारायण सिंह राठौड़ ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अग्रसेन विद्यापीठ में देशभक्ति का रंग, सांसद अग्रवाल ने जगाई राष्ट्रचेतना 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों को संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) नेहरू रोड स्थित अग्रसेन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। बनवारी लाल मुरारका एवं अग्रवाल सेवा सम्पति ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांसद दामोदर अग्रवाल ने ‘वंदे मातरम्’ के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के प्रसंगों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना समझाई। ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। समिति सचिव दीपक मित्तल एडवोकेट ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर सैनिक का कर्तव्य नहीं, शिक्षक का ईमानदारी से पढ़ाना और विद्यार्थी का मन लगाकर पढ़ना भी देशसेवा है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, योग प्रदर्शन, नाटक और अंग्रेजी भाषण सहित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया। प्रस्तुतियों से प्रभावित महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार दिए। प्रधानाचार्य नारायण सिंह राठौड़ ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026

*सावन की फुहारों में सजा ‘मेघ मल्हार’, तीज उत्सव में बिखरे उमंग और परंपरा के रंग*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*भीलवाड़ा* स्वतंत्रता दिवस एवं तीज के पावन अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल, भीलवाड़ा की ओर से तीज उत्सव का भव्य एवं यादगार आयोजन ‘मेघ मल्हार’ नाम से किया गया। सावन की फुहारों, सखियों की हंसी और रंग-बिरंगी परंपराओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता  घीया, हेमलता  पाटोदिया एवं राधा मामोरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंताक्षरी, लहरिया क्वीन एवं घूमर फ्रिज सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुति एवं प्रतिभा के लिए विजया शाह एवं सुरभि कायथवाल को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीप्ति खंडेलवाल एवं पुष्पा जी घीया ने निभाई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।

*मां और बहुओं की भावुक प्रस्तुति ने जीते दिल*
कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण ‘मां और बहुओं’ के विशेष कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। इसमें मां और बहुओं ने एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को साझा किया। इस आत्मीय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी महिलाओं को भावुक कर दिया और रिश्तों की मिठास का सुंदर संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में माधुरी, नमिता, रुचि, अर्पिता, श्वेता एवं ज्योति का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम के संपूर्ण प्रबंधन एवं संचालन को व्यवस्थित रूप देने में समता कानूनगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*परंपरा में नई पीढ़ी के लिए नई ऊर्जा*
‘मेघ मल्हार’ ने यह संदेश दिया कि हमारे पारंपरिक त्योहार केवल संस्कृति और विरासत की पहचान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में उमंग के नए रंग भरने का माध्यम भी हैं।

सावन की फुहारों में भीगी यादें,
सखियों की हंसी में बसी खुशियां,
और परंपराओं में घुली नई ऊर्जा—
यही रहा खंडेलवाल महिला मंडल का यादगार ‘मेघ मल्हार’।

*सावन की फुहारों में सजा ‘मेघ मल्हार’, तीज उत्सव में बिखरे उमंग और परंपरा के रंग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा* स्वतंत्रता दिवस एवं तीज के पावन अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल, भीलवाड़ा की ओर से तीज उत्सव का भव्य एवं यादगार आयोजन ‘मेघ मल्हार’ नाम से किया गया। सावन की फुहारों, सखियों की हंसी और रंग-बिरंगी परंपराओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता घीया, हेमलता पाटोदिया एवं राधा मामोरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंताक्षरी, लहरिया क्वीन एवं घूमर फ्रिज सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुति एवं प्रतिभा के लिए विजया शाह एवं सुरभि कायथवाल को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीप्ति खंडेलवाल एवं पुष्पा जी घीया ने निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। *मां और बहुओं की भावुक प्रस्तुति ने जीते दिल* कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण ‘मां और बहुओं’ के विशेष कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। इसमें मां और बहुओं ने एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को साझा किया। इस आत्मीय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी महिलाओं को भावुक कर दिया और रिश्तों की मिठास का सुंदर संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में माधुरी, नमिता, रुचि, अर्पिता, श्वेता एवं ज्योति का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम के संपूर्ण प्रबंधन एवं संचालन को व्यवस्थित रूप देने में समता कानूनगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *परंपरा में नई पीढ़ी के लिए नई ऊर्जा* ‘मेघ मल्हार’ ने यह संदेश दिया कि हमारे पारंपरिक त्योहार केवल संस्कृति और विरासत की पहचान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में उमंग के नए रंग भरने का माध्यम भी हैं। सावन की फुहारों में भीगी यादें, सखियों की हंसी में बसी खुशियां, और परंपराओं में घुली नई ऊर्जा— यही रहा खंडेलवाल महिला मंडल का यादगार ‘मेघ मल्हार’।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026