132 केवी हेतमपुर पर लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते 16 अगस्त को विद्युत आपूर्ति प्रभावित |
मुरैना। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना द्वारा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 132 केवी मुरैना-हेतमपुर सर्किट-1 पर आवश्यक लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
विद्युत व्यवस्था में आवश्यक कार्य के लिए 16 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान मुरैना क्षेत्र से संबंधित 13 विद्युत फीडरों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके परिणामस्वरूप शिकारपुर, मुरैना, एम.एस सिटी, मयूरवन, महाराजपुर, मंडी, देवरी, जिगनी, वीरमपुर, जरेरुआ इंडस्ट्रियल, मुरैना इंडस्ट्रियल एवं के.एस मिल क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
उक्त शटडाउन अवधि में लगभग 75 मेगावाट विद्युत की राहत रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस का कार्य निर्धारित अवधि में शीघ्रता से पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य की जा सके।
विद्युत कंपनी ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर लें तथा सहयोग प्रदान करें। कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था की विश्वसनीयता एवं भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक है।