
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स समिति, नारको-कोऑर्डिनेशन एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जिला टॉस्क फोर्स समिति, नारको-कोऑर्डिनेशन एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने जिला टॉस्क फोर्स समिति अंतर्गत पुलिस, वन, जिला अभियोजन, स्वास्थ्य, खाद्य, परिवहन, जनजातीय कार्य, खनिज, आबकारी, खाद्य सुरक्षा विभागों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वन व्यवस्थापन तथा अतिक्रमण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल कोर्ट में लंबित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा की तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक प्रक्रिया किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि विक्रय से संबंधित जानकारी लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
बैठक में जिले में मादक पदार्थों (नशीली दवाओं, अफीम, गांजा आदि) की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही सभी विभाग एवं संस्थाए अपने-अपने स्तर पर नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता अभियान एवं गतिविधियां संचालित करें। जिससे नशामुक्ति के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के दौरान नशामुक्ति से संबंधित चर्चा की जाए तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाए।
बैठक में सड़क सुरक्षा के एजेण्डा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाए। दुर्घटना प्रभावित मार्गो पर सांकेतिक बोर्ड लगवाये जाएं। ओवरलोड बसों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। स्कूल बसों को चेक कर फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही स्कूल बसों में निर्धारित संख्या से अधिक स्कूली बच्चों को न बैठाया जाएं,इसकी सतत निगरानी रखी जाए।
बैठक में,जिला वनमण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar