
25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड में होगी जनसभा, प्रशासन ने तैयारियां कीं तेज
उरई (जालौन), 24 जुलाई।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई 2026 को जालौन जनपद के दौरे पर रहेंगे।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे पुलिस लाइन जालौन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:45 बजे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड, राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे से 1:45 बजे तक जनपद जालौन की माधौगढ़, सदर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इसके साथ ही वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:45 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहीं से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
#CMYogiAdityanath #YogiAdityanath #Jalaun #Orai #Kalpi #Madhogarh #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #LiveUpdate #Development #Lokarpan #Shilanyas #JanSabha #GovernmentProjects #PoliceLineJalaun #DistrictSportsGround #RajkiyaMedicalCollege #YogiInJalaun #JalaunNews #SonuMaharaj #HindiNews #UPGovernment #Vikas #CMVisit #LatestNews #BigBreaking #PublicMeeting #JalaunUpdates
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2026