
भरमौर के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का करंट लगने से नि*धन, युवा कांग्रेस में शोक की लहर
भरमौर (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का बीती रात करंट लगने से नि*धन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
चंद्रमणि कुलेठी को युवा कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में गिना जाता था। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यकर्ताओं के साथ उनके जुड़ाव को उनके साथी याद कर रहे हैं। उनके निधन को युवा कांग्रेस संगठन के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान चंद्रमणि कुलेठी पर लाठीचार्ज हुआ था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और संघर्ष को उनके साथी याद कर रहे हैं।
उनके निधन पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी | चंबा
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026