पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दिलीप उपाध्याय ने पूरे किए जीवन के 50 स्वर्णिम वर्ष, शुभकामनाओं का लगा तांता
संतकबीरनगर। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी दिलीप उपाध्याय ने अपने जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर स्वर्णिम जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों, परिजनों एवं समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने कहा कि दिलीप उपाध्याय का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने अपने छात्र जीवन से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक सदैव लोगों के बीच रहकर सकारात्मक कार्य किए हैं।इस खास मौके पर दिलीप उपाध्याय ने सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।"प्रभु की कृपा से जीवन के 50 वर्ष पूरे होने पर आप सभी का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद यूं ही बना रहे।"