जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।
जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त,2026 रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 10000 स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
#NashaMuktYuvaForViksitBharat
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh