
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के अनुसार, पिछली सरकार के दौरान सक्रिय शराब सिंडिकेट से जुटाए गए 860 से 880 करोड़ रुपये नकद बोरियों और बैगों में भरकर रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'राजीव भवन' पहुंचाए गए थे। जांच में सामने आया है कि 2019 से 2023 के बीच सिंडिकेट ने आबकारी विभाग और CSMCL के जरिए 2,883 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध धन जुटाया, जिसका एक बड़ा हिस्सा पार्टी दफ्तर और वरिष्ठ नेताओं के प्रबंधन में भेजा गया।
इस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा और कस गया है। ईडी ने उन्हें कथित कस्टम राइस मिलिंग घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी 5 दिन की रिमांड पर लिया है, साथ ही रायपुर स्थित उनके 9.06 करोड़ रुपये के दो फ्लैट्स कुर्क कर लिए हैं। शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा अब तक अटैच की गई कुल संपत्तियों का आंकड़ा 610 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
#Chhattisgarh #ED #LiquorScam #Raipur #ChhattisgarhPolitics #BreakingNews #PMLA #FatafatNews