चक्रधरपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, भव्य गंगा आरती बनी आकर्षण का केंद्र
चक्रधरपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार पुरानी बस्ती सीढ़ी छठ घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, घाट की आकर्षक सजावट और रोशनी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घाट पहुंचे और श्रद्धापूर्वक गंगा आरती के दर्शन किए।
छठ महापर्व को सफल बनाने में विधायक सुखराम उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया।
सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से चक्रधरपुर में छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस बार की भव्य गंगा आरती और आकर्षक सजावट ने छठ पूजा को यादगार बना दिया।