Public App Logo
गोपालगंज, सारण और बेगूसराय में हवाई अड्डा जल्द; सीएम सम्राट का ऐलान, शाहाबाद क्षेत्र में हेलीपैड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबेया (गोपालगंज), फारबिसगंज (अररिया), किशनगंज, सारण तथा उलाव (बेगूसराय) में हवाई अड्डा के विकास के लिए तेजी से कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के अधिकतर जिलों को हवाई संपर्कता से जोड़ने के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं संभावनाओं का समुचित उपयोग किया जाए तथा प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय एवं प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित की जाए। बिहार में हवाई सेवा के विस्तार की नीति के तहत जिलों में हवाई अड्डों को विकसित किया जा रहा है। - Kahara News