ब्रेकिंग: गांव-गांव जाकर की गई पड़ताल में सामने आया कि कई क्षेत्रों में स्थानीय बिचौलियों द्वारा ग्रामीणों की जमीन बाहरी लोगों को बेचने का बड़ा कारोबार चलाया जा रहा है। आरोप है कि ये बिचौलिये ग्रामीणों से जमीन खरीदकर या सौदे कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे गांवों की बड़ी मात्रा में भूमि हाथ से निकलती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो पहाड़ों की मूल पहचान, संसाधन और सामाजिक संरचना पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Pauri, Garhwal | Aug 5, 2026