
आदित्य प्रताप का भारतीय थल सेना में चयन, गुरुजनो ने किया सम्मानित
.
#हरदोई। राजकीय जिला पुस्तकालय, हरदोई में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी आदित्य प्रताप ने भारतीय थल सेना में (अग्निवीर) अपनी जगह बनाकर जनपद का मान बढ़ाया है। आदित्य की इस अनुकरणीय सफलता पर आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम अलियापुर तहसील सवायजपुर के मूल निवासी आदित्य प्रताप पुत्र रमाकांत यादव ने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) की डिग्री पूर्ण करने के पश्चात अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए राजकीय जिला पुस्तकालय को अपना 'ज्ञान केंद्र' बनाया। नियमित अध्ययन, एकाग्रता और अटूट लगन के बल पर उन्होंने भारतीय थल सेना में चयन प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास कभी निष्फल नहीं होता। शिक्षाविदों ने की सराहना करते हुए आदित्य का उत्सावर्धन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) सुनील सिंह ने आदित्य को बधाई देते हुए कहा कि, "आदित्य की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए एक मशाल की तरह है। पुस्तकालयों की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब वहां के विद्यार्थी इस प्रकार की ऊंचाइयां छूते हैं।" विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ प्रवक्ता/पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई सुधाकर बाजपेई ने कहा कि, "आदित्य का व्यक्तित्व अनुशासित और गंभीर विद्यार्थी का रहा है। उन्होंने पुस्तकालय के वातावरण का पूर्ण लाभ उठाकर अपने स्वप्न को साकार किया है, जो अत्यंत गौरवपूर्ण है।"
आदित्य में अपने मार्मिक संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यार्थी के लिए सफलता की सीढ़ी के रूप में प्रतिस्थापित हो सकता है बस आपके अंदर लगन एवं अपने कर्त्तव्य को पूर्ण करने का साहस हो। आदित्य ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद एवं राजकीय जिला पुस्तकालय के शांत परिवेश और वहां उपलब्ध संसाधनों को महत्वपूर्ण को बताया। इस अवसर पर पुस्तकालय परिवार ने आदित्य को उनके भावी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026