हरदोई के बिलग्राम में दबंगों का कहर: युवती और उसके परिवार को घर में घुसकर पीटा,दी जान से मारने की धमकी
हरदोई जनपद अंतर्गत कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में रास्ता निकलने की पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए पीड़िता, उसकी बहनों और पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।रास्ता निकलने की रंजिश में दी भद्दी-भद्दी गालियां पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नूरपुर हथौड़ा निवासी आरती देवी (पुत्री कैलाश नारायण) ने बताया कि 21 जून 2026 की शाम करीब 5:00 बजे गांव के ही रहने वाले भानु प्रताप सिंह, अजय सिंह, अमन सिंह और टुन्ने (पुत्र केशनपाल) पुरानी रंजिश को मानते हुए उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने आते ही आरती देवी और उसकी बहनों—राशू व लक्ष्मी—को लक्ष्य करके अत्यंत भद्दी और अमर्यादित गालियां देनी शुरू कर दीं।लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, बमुश्किल बची जान जब पीड़िता और उसके परिवार ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो दबंग आगबबूला हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता, उसकी बहनों और उसके बुजुर्ग पिता कैलाश नारायण के साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी घर में रखे लाठी-डंडे उठाकर पूरे परिवार को मारने के लिए दौड़े। दबंगों के हिंसक रूप को देख पीड़िता और उसके परिजनों ने भागकर किसी तरह घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद किया और अपनी जान बचाई।
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026