रानीगंज में 8 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
रानीगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
गिरफ्तार लोगों में अरुण मंडल और उपेंद्र मंडल, दोनों पिता अगरचंद मंडल उर्फ बिन्नू, निवासी विशनपुर; उदयानंद ऋषिदेव, पिता स्व. देवीलाल ऋषिदेव, निवासी मधुलता; गिरानंद गोस्वामी, पिता स्व. बदनलाल गोस्वामी; राम नारायण गोस्वामी और नारायण गोस्वामी, दोनों पिता उमाचरण गोस्वामी; कमलेश्वरी ऋषिदेव, पिता गुनाय ऋषिदेव, निवासी राघोपुर पचिरा तथा जीवछ मंडल, पिता योगानंद मंडल, निवासी गीतवास शामिल हैं।
रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी 8 गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान जारी रहने की बात सामने आई है।
#Raniganj #RaniganjPolice #ArariaNews #Araria #BiharNews #PoliceAction #NBW #WarrantArrest #NonBailableWarrant #PoliceNews #CrimeNews #RaniganjThana #ArariaPolice #BiharPolice #JudicialCustody #गैरजमानतीवारंट #वारंटीगिरफ्तार #रानीगंज #अररियान्यूज #संवदियान्यूज