
गिरिडीह। DAV B.Ed. कॉलेज में पास आउट विद्यार्थियों से मार्कशीट, प्रोविजनल, माइग्रेशन और टीसी जैसे प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर कथित रूप से ₹2,500 शुल्क लेने की शिकायत को लेकर गुरुवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश SFS सह संयोजक अनीश रॉय ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों से आवश्यक दस्तावेजों के नाम पर अनावश्यक एवं कथित अवैध शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण बताते हुए शुल्क वसूली बंद करने की मांग की।
परिषद के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से वार्ता की मांग की, लेकिन उनकी जगह दो कर्मचारियों को भेजा गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में प्राचार्य मौके पर पहुंचे, जिसके बाद काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।
वहीं, BNS DAV Teacher Training College के एक छात्र ने आरोप लगाया कि सेमेस्टर-3 का परिणाम क्लियर कराने और NCL हटवाने के लिए आवेदन पर प्राचार्य के हस्ताक्षर जरूरी थे। छात्र के अनुसार, शिक्षिका गीता मैडम ने कथित रूप से ₹10 हजार देने पर मार्कशीट उपलब्ध कराने और ₹4 हजार देने पर प्राचार्य से हस्ताक्षर करवाने की बात कही। छात्र ने दावा किया कि उसने ₹4 हजार दिए और कई दिनों बाद हस्ताक्षर करवाए गए।
#Giridih #GiridihNews #DAVBEdCollege #ABVP #ABVPGiridih #StudentProtest #EducationNews #JharkhandNews #Marksheet #MigrationCertificate #ProvisionalCertificate #TCCertificate #StudentIssues #CollegeNews #GiridihViews