Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ ⚜️ *आज का राशिफल* ⚜️ *23 जून 2026 , मंगलवार* 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा। व्यावसायिक कार्य सुचारु रूप से चलते रहेंगे और आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन प्रगति देने वाला रहेगा। कार्यों में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग बनेंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नए कार्यों की योजना बनेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सब ठीक रहेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन सहयोग और सामंजस्य से भरा रहेगा। आपको अपने कार्यों में परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराही जाएगी और नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका स्वभाव सकारात्मक और संतुलित रहेगा। आप परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी मिल सकते हैं। परोपकार की भावना से सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन नई ऊर्जा और विचारों से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में मधुरता बनी रहेगी और आपके सुझावों की सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का है। आप धैर्य और विवेक से कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार और निवेश में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मधुर वाणी से आप अपने कार्य आसानी से पूर्ण करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। परिवार में सहयोग और समझ बनी रहेगी। दिन संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन की आमद बनी रहेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। *🔅कृपया ध्यान दें 👉* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। *🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷* *मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी) हरियाणा ।* 🙏 *धन्यवाद।* 🙏

Uklana, Hissar | Jun 23, 2026

MORE NEWS

03 प्रेस नोट 22.06.2026
टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश

पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

03 प्रेस नोट 22.06.2026 टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026

सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात

पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। 

पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026