नोखा में मोटरसाइकिल चोरी,
मामला दर्ज़
बीकानेर।नोखा कस्बे के तहसील रोड स्थित एक ई-मित्र केंद्र के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज मेघवाल (34), निवासी शोभासर सुजानगढ़ हाल इंद्रा कॉलोनी, नोखा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह गत 31 मई की सुबह करीब 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल ई-मित्र के पास खड़ी कर बीकानेर गया था। करीब 1 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली।
काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।