दुमका में दो अलग-अलग सड़क हादसे, साइकिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल
पूरी खबर पढ़ने के लिए संथाल परगना खबर की वेबसाइट पर जाएं। लिंक कमेंट बॉक्स में उपलब्ध है।
दुमका शहर के महुआडंगाल गोशाला रोड पर साइकिल चलाने के दौरान 12 वर्षीय शुभंकर कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे टोटो से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।
घायल बच्चा दुधानी गोशाला निवासी दीपक यादव का पुत्र है।
परिजन अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हाल जान रहे हैं।
दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर रघुनाथपुर के पास बाइक और चारपहिया वाहन में टक्कर की सूचना।
बाइक चालक के घायल होने की बात सामने आई, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Dumka #RoadAccident #JharkhandNews #RoadSafety #BreakingNews