
एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन सप्लाई करने के मामले में महिला सप्लायर को किया गिरफ्तार
*15.56 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में महिला सप्लायर की गिरफ्तारी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थ बेचने एवं इसकी तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी ने मादक पदार्थ हेरोइन सप्लाई करने के मामले में महिला सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 24.03.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने जितेंद्र पुत्र विजय, निवासी औरंगनगर को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 15.56 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई थी। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बवानी खेड़ा में अभियोग दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा मामले में आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ हेरोइन टातरपुर मोहल्ला, रोहतक निवासी एक महिला से खरीदकर लाया था।
मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए 15.09.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के एएसआई जसवंत ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ हेरोइन सप्लाई करने के मामले में उक्त महिला सप्लायर को जिला रोहतक से गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान कविता पत्नी संजय, निवासी टातरपुर मोहल्ला, रोहतक के रूप में हुई है।*
पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी महिला को जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।