अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में योगाभ्यास, जिला जज ने बताया स्वास्थ्य का आधार
जमुई, 21 जून 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई संदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज सिन्हा ने योग गुरु के रूप में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
जिला जज संदीप सिंह ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भी योग के प्रति प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारियों, एलएडीसीएस के अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026