घूरपुर पुलिस की कार्रवाई, गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज। घूरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र के उभारी कटरा से दुवरी पुत्र मुख्तार अली, निवासी चितौरी, हाल पता उभारी कटरा, थाना घूरपुर, प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मु0नं0 3829/08, अ0सं0 238/08, धारा 25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय जेएम तृतीय प्रयागराज द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजदयाल राय, हेड कांस्टेबल अकील अहमद और कांस्टेबल श्वेत प्रकाश गौतम शामिल रहे।