एक साल में ही खराब हुई करोड़ों की सड़क
घूरपुर-पड़ुआ प्रतापपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
प्रयागराज। घूरपुर क्षेत्र से पड़ुआ प्रतापपुर को जोड़ने वाली करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क करीब एक साल में ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर दर्जनों गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल उठाते हुए मार्ग की तकनीकी जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।