लेखपालों का कार्य बहिष्कार, एसडीएम बारा को सौंपा ज्ञापन
मनोज कुमार बिन्द
यूनाइटेड भारत बारा
बारा, प्रयागराज। विभिन्न मांगों को लेकर बारा तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने उप जिलाधिकारी बारा अर्पित कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
लेखपालों ने बताया कि 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, मंडलीय स्थानांतरण, दो वर्ष से लंबित प्रोन्नति सूची जारी करने और भत्तों में वृद्धि समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों के अनुसार 2800 ग्रेड पे की मांग करीब 10 वर्षों से तथा मंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया करीब आठ वर्षों से लंबित है।
लेखपालों ने कहा कि मांगों के समाधान तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। धरने में तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।