बैंक CSP से 1.18 लाख रुपये चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
#देवरिया के महुआडीह थाना पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम ₹1,18,000 भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर की रात ग्राम सेखौना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के CSP (गोदाम चौराहा) में पीछे की तरफ से छत के रास्ते घुसकर दरवाजे और कैश काउंटर का लॉक तोड़कर ₹1.18 लाख चोरी किए गए थे।
मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 नवंबर को इजरही माफी मोड़ के पास से मकसूद अली (19 वर्ष), निवासी ग्राम इजरही, थाना महुआडीह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घर के ऊपरी कमरे में कपड़ों के नीचे छिपाकर रखी गई पूरी चोरी की रकम बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Nov 8, 2026