Public App Logo
Profile Picture

ख़बर टाइम्स

@khabar_times
8697Followers
0Following
चोरी की अपाचे बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=गौरीबाजार। nis:value=गौरीबाजार। nis:enabled=true nis:link/> घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी होने के मामले में गौरीबाजार पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बखरा गांव निवासी दीपक कुमार की अपाचे बाइक संख्या UP 52 BT 7863 तीन-चार अक्टूबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। मामले में गौरीबाजार थाने में केस दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देवरिया पश्चिमी रेलवे ढाला के पास घेराबंदी कर बाइक समेत एक आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरीबाजार चौराहे से बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले

<nis:link nis:type=tag nis:id=गौरीबाजार। nis:value=गौरीबाजार। nis:enabled=true nis:link/> चौराहे पर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

सिरजम गांव निवासी सरोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स बाइक संख्या UP52 AF 6382 गौरीबाजार चौराहे पर खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि एक युवक लॉक तोड़कर बाइक लेकर भाग रहा था। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में मु0अ0सं0 415/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
आवास योजनाओं के सर्वे में पारदर्शिता पर जोर

पात्र परिवारों का नियमानुसार चयन करने का डीएम ने दिया निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और आवास प्लस सर्वे की प्रगति को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सर्वे कार्य, पात्र लाभार्थियों के चयन और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास योजनाओं के लिए पात्र परिवारों का सर्वे नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। सर्वे के दौरान शासन की ओर से निर्धारित पात्रता मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

डीएम ने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सर्वे और लाभार्थी चयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, सभी बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आईजीआरएस की रैंकिंग प्रभावित हुई तो तय होगी जिम्मेदारी: डीएम

भाटपार रानी के एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमी से जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका पक्ष जानने के साथ समस्या के समाधान के बाद उसकी संतुष्टि भी प्राप्त की जाए। निस्तारण आख्या में शिकायत की श्रेणी, तथ्यों और की गई कार्रवाई का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।

समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर डीएम ने एडीओ पंचायत, भाटपार रानी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी शिकायत का औपचारिक, तथ्यहीन या नियमविरुद्ध निस्तारण न किया जाए। आईजीआरएस, शासन संदर्भ और मुख्यमंत्री कार्यालय समेत विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बढ़े जलस्तर में नदी-नहर में नहाने से बचें

डीएम ने बच्चों और युवाओं को लेकर अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> जिले में नदी, नहर और तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नहाने या तैरने के लिए जलाशयों में जाना जानलेवा हो सकता है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है।

डीएम ने कहा कि बच्चे और युवा अक्सर नदियों, नहरों व तालाबों में नहाने या तैरने पहुंच जाते हैं। पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं होने से हादसा हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें ऐसे स्थानों पर जाने से रोकने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जलस्तर सामान्य होने तक नदी, नहर और तालाबों से दूरी बनाए रखें। सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बेहतर उपाय है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=deorianews nis:value=deorianews nis:enabled=true nis:link/>
बैठक से नदारद नलकूप एक्सईएन का एक दिन का वेतन रोका

डीएम ने जल निगम, सिंचाई और बाढ़ खंड की परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> जल संसाधन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता, नलकूप सलेमपुर का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकारी बैठकों में अनुपस्थित रहना कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी विभागीय योजनाओं की पूरी प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जल निगम (ग्रामीण व शहरी), बाढ़ खंड, सिंचाई और नलकूप विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

जल निगम की समीक्षा में उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के रिस्टोरेशन में तेजी लाने को कहा। स्पष्ट किया कि सड़क की मरम्मत में देरी से आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। पेयजल परियोजनाओं को भी समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

बाढ़ खंड की समीक्षा में बताया गया कि जिले की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। सरयू के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। डीएम ने तटबंधों की सतर्क निगरानी रखने और बाढ़-कटान से बचाव की तैयारियां समय से पूरी रखने को कहा।

सिंचाई विभाग को नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने और ब्लॉकवार स्थिति की रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, नलकूप विभाग को सभी राजकीय नलकूपों को क्रियाशील रखने तथा खराब नलकूपों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा गया।

बैठक में अधिशासी अभियंता बाढ़, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता नलकूप देवरिया, सहायक अभियंता लघु सिंचाई समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
गोवंश संरक्षण में लापरवाही न हो, डीएम ने दिए प्रभावी व्यवस्था के निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, संचालन और प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने निराश्रित गोवंश को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के साथ उनकी नियमित निगरानी, टैगिंग और अभिलेखीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने चारागाह की भूमि का चिन्हांकन कर वहां निराश्रित गोवंश के लिए नेपियर चारे की बुवाई कराने को कहा। गो आश्रय स्थलों के सुदृढ़ीकरण के लिए मनरेगा के माध्यम से आवश्यक कार्य कराने तथा कराए गए वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पशुओं के चिकित्सा उपचार, बधियाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, बीडीओ, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।
जिस एंबुलेंस में जवान का पार्थिव शरीर घर लौट रहा था… उसी सफर में बेटे, भाई और भतीजे की भी जिंदगी खत्म हो गई।

देवरिया जनपद के रुद्रपुर के गहिला गांव निवासी सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर पंचकूला से घर लाया जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में जवान के बेटे गौरव, भाई राजन, भतीजे राम समुझ और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

एक जवान की अंतिम विदाई से पहले ही परिवार चार और अपनों को खो बैठा।
सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया: nis:value=देवरिया: nis:enabled=true nis:link/> रुद्रपुर थाना क्षेत्र के गहिला दुधेला गांव निवासी सेना में सूबेदार सत्यवान सिंह का चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में निधन हो गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से पैतृक गांव लाया जा रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गांव के समीप एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में एंबुलेंस चालक यशपाल, सूबेदार सत्यवान सिंह के भाई रामसमुझ, उनके पुत्र गौरव सिंह और रुद्रपुर नगर पंचायत के सभासद राजन चौधरी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी मधुसूदन हूल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में मातम का माहौल है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=deorianews nis:value=deorianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deoriaup52 nis:value=deoriaup52 nis:enabled=true nis:link/>
देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी के पैर में लगी गोली

लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ पर शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले नामजद आरोपी दीपक तिवारी के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल को पीएचसी लार से हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया nis:value=देवरिया nis:enabled=true nis:link/> जनपद के लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ के पास शनिवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक नामजद आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, रोकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

घायल की पहचान दीपक तिवारी पुत्र स्व. विनोद तिवारी निवासी भीखम छपरा, थाना लार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे तत्काल पीएचसी लार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक दीपक तिवारी थाना लार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में नामजद आरोपी है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=deorianews nis:value=deorianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deoriaup52 nis:value=deoriaup52 nis:enabled=true nis:link/>
ब्रेकिंग देवरिया: खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्कर की मौत से मचा हड़कंप, मामले पर SP अभिजीत आर. शंकर की पहली प्रतिक्रिया—सुनिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक!
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया: nis:value=देवरिया: nis:enabled=true nis:link/> गौरीबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चोरी की 2 बाइक और चोरी में इस्तेमाल 2 बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार।

➡️ बरारी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
➡️ बरामद 2 बाइक भटनी से चोरी हुई थीं
➡️ भटनी थाने में दर्ज वाहन चोरी के केस का खुलासा
➡️ गौरीबाजार पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव में दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। आगरा से राम प्रकाश गुप्ता की जगह आकाश अग्रवाल और गोरखपुर फैजाबाद मंडल से कमलेश यादव के स्थान पर डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। 

संजयन ने कल ही बीजेपी छोड़ी थी, आज उन्होंने सपा ज्वॉइन की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gorkhpurnews nis:value=gorkhpurnews nis:enabled=true nis:link/>
देवरिया जनपद के भलुअनी बाजार में एक नाबालिग लड़का झोले समेत सोने की जितिया लेकर फरार हो गया। अकटहा निवासी राजकिशोर पटेल ने झोला दुकान के बाहर बेंच पर रखा था। इसी दौरान करीब 10-12 साल का लड़का झोला उठाकर भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। झोले में सोने की जितिया की माला बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर बच्चे की पहचान कर पूछताछ में जुटी है।
लखनऊ में यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा बनीं।अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को कमान।
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ nis:value=लखनऊ nis:enabled=true nis:link/> में यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा बनीं। आराधना मिश्रा मोना यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को कमान। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=Lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aradhanamishra nis:value=AradhanaMishra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upcongress nis:value=UPCongress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/>
🚨 ब्रेकिंग देवरिया

RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई। लार SHO राकेश कुमार, SI राममूरत और दो बीट सिपाही निलंबित। DIG गोरखपुर जोन एस. चन्नप्पा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस लापरवाही के आरोप में कार्रवाई। मामले में 6 नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है। रास्ते के विवाद में मारपीट के बाद इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हुई थी।
जितिया पर महंगाई की मार! भलुअनी बाजार में सरपुतिया 600 रुपये किलो बिकी, मजबूरी में पाव-आधा पाव खरीदती दिखीं महिलाएं।

@ख़बर टाइम्स ने लोगो से बातचीत की ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया nis:value=देवरिया nis:enabled=true nis:link/> जनपद के महुआडीह पुलिस ने चर्चित आयुष सिंह अपहरण केस में 2 और आरोपियों को लीलापुर तिराहा से गिरफ्तार किया। तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि दूसरे के नाम के सिम से फिरौती मांगी गई थी। आयुष सिंह पहले ही गोरखपुर के पैडलेगंज से सकुशल बरामद हो चुके हैं। अन्य आरोपियों और वाहन की तलाश जारी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भलुअनी nis:value=भलुअनी nis:enabled=true nis:link/> 
जितिया पर महंगाई की मार, 600 रुपये किलो बिकी सरपुतिया। भलुअनी बाजार में पर्व के चलते मांग बढ़ी तो सरपुतिया के दाम आसमान पर पहुंच गए, महिलाओं ने मजबूरी में पाव-आधा पाव खरीदकर परंपरा निभाई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhaluaninews nis:value=bhaluaninews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कुशीनगर nis:value=कुशीनगर nis:enabled=true nis:link/> के निजी स्कूल के प्रबंधक पर महिला शिक्षिका अवैध सम्बन्ध के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/>
साइबर ठगी के ₹83 हजार वापस, भटनी पुलिस की कार्रवाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया nis:value=देवरिया nis:enabled=true nis:link/> के भटनी कस्बे के इसरी गुलजार टोला निवासी अमित कुमार से साइबर ठगी कर ₹83 हजार निकाल लिए गए थे। पीड़ित की 7 जनवरी को शिकायत पर साइबर टीम ने रकम होल्ड कराकर कार्रवाई की और पूरी धनराशि बैंक खाते में वापस करा दी। रकम मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की अपील की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=deorianews nis:value=deorianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deoriaup52 nis:value=deoriaup52 nis:enabled=true nis:link/>
ब्रेकर विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया nis:value=देवरिया nis:enabled=true nis:link/> जनपद के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। घायल रामेश्वर तिवारी (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी अभिजित आर. शंकर ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। मौके पर पुलिस तैनात है।
जिस छत ने बारिश से बचाना था, वही मां की मौत की वजह बन गई...

देवरिया जनपद के भलुअनी विकास खंड के बंगरौली में 26 सितंबर को मकान गिरने से घायल ज्ञानती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पीछे रह गया उनका इकलौता दिव्यांग बेटा अनिल यादव।

मां के जाने से अनिल के सिर से सहारा उठ गया। परिवार की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।