#अलीगढ कब्रिस्तान में मिला अज्ञात युवक का शव, बदबू से खुला राज; देहली गेट-रोरावर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, शिनाख्त में जुटी पुलिस,अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र स्थित शाहजमल कब्रिस्तान में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही दिल्ली गेट और रोरावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
#Aligarh #BreakingNews #DeadBody #DelhiGate #Police #ForensicTeam #CrimeNews
Koil, Aligarh | Sep 8, 2026