#अलीगढ़ में होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के गेट पर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार मानदेय की मांग; बोले- पढ़ाई के साथ खर्च चलाना मुश्किल
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र स्थित स्टेट होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के गेट पर छात्र-छात्राओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्रों की मांग है कि वर्तमान 7,500 रुपये मासिक मानदेय बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए। छात्रों का कहना है कि इतनी कम राशि में गुजारा नहीं होता और पढ़ाई के बाद भी खर्च के लिए परिवार से पैसे मांगने पड़ते हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एमबीबीएस छात्रों का मानदेय 2011 से दो बार संशोधित हो चुका है, जबकि होम्योपैथी छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। छात्रों ने आयुष मंत्रालय से एमबीबीएस छात्रों के बराबर मानदेय देने की मांग की।
#AligarhNews #StudentProtest #MedicalStudents #AyushMinistry #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Sep 12, 2026