टीकमगढ़ में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन: बाइक रैली निकालकर किया विरोध, पुतला जलाने से पहले पुलिस ने छीना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
टीकमगढ़ में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर चकरा तिराहे पर पुतला दहन का प्रयास किया, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया।
प्रदर्शन के बाद संगठन ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करने और यदि संबंधित सांसद दोषी पाए जाए तो उनके खिलाफ संविधान और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।