सोशल मीडिया पर इन दिनों AI के जरिए पुरानी तस्वीरों और 80 के दशक की शैली में तस्वीरें तैयार करने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। बलिया के भी कई नेताओं ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इनमें मंत्री दयाशंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, केतकी सिंह समेत कई नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं।
इसी ट्रेंड को लेकर छात्र नेता अविनाश सिंह ने नेताओं पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बलिया की तस्वीर आज भी 80 के दशक जैसी है।”
उनके कटाक्ष का इशारा नेताओं द्वारा AI से बनाई जा रही 80 के दशक की तस्वीरों के साथ-साथ बलिया के मौजूदा विकास और हालात की ओर माना जा रहा है।
अब सवाल यह है कि जब नेता AI के जरिए बलिया को 80 के दशक की तस्वीर में देख रहे हैं, तो क्या जिले की जमीनी तस्वीर भी आज उतनी ही पुरानी है? छात्र नेता के इस सवालिया कटाक्ष ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
#Ballia #Socialmediatrend #80svibes #Balliakhabar