युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक Rohit Kumar Singh ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर चल रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रोहित सिंह ने कहा कि नितिन नवीन ने राहुल गांधी को लेकर जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है।
रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हैं और ऐसी राजनीति के जरिए देश में विभाजनकारी शक्तियों को संरक्षण देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा नितिन नवीन का अपमान देश के नौजवानों का अपमान है और एक आम नौजवान की हैसियत से वह इससे आहत हैं।
रोहित सिंह ने कहा, “राहुल गांधी राजनीति में नितिन नवीन के पोता लगेंगे। नितिन नवीन जी के सामने राजनीति की पाठशाला में राहुल मियां पोते की भी हैसियत में नहीं हैं।”
उन्होंने कहा, “राहुल मियां, आपको देश जान चुका है। इसी वजह से देश की जनता ने 2014, 2019 और 2024 में आपको बाहर का रास्ता दिखाया।”
रोहित सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर बिहार की मिट्टी के लाल और आम नौजवानों के हितों की आवाज उठाने वाले नितिन नवीन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी बंद होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक बिहारी होने के नाते वह इस बयान से आहत हैं और केवल वह ही नहीं, बल्कि बिहार के 14 करोड़ लोग तथा परिवारवादी राजनीति के खिलाफ खड़ा नौजवान वर्ग भी इसे अपमान के तौर पर देख रहा है।
रोहित सिंह ने कांग्रेस नेता से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के साथ सर्वदलीय नौजवानों की ताकत खड़ी है और देश का हर नौजवान जानता है कि वह आम नौजवानों के हितों के संरक्षण के लिए अभियान चला रहे हैं।
रोहित सिंह ने राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि उनके आसपास मौजूद “भोपू” उनकी राजनीति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने राहुल गांधी की राजनीति का मटियामेट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में नौजवानों की ताकत सबसे ऊपर है और राहुल गांधी के साथ देश का नौजवान नहीं है।
#RohitkumarSingh #yuvachetna #NitinNaveen #RahulGandhi #BJP4IND #Congress #BiharPolitics2024