
*#बाबा साहेब के तीन स्लोगन शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित होकर जीवन जीने का कला सिखो को सीतामढ़ी में सहरसा के विधायक इंजीनियर आई. पी. गुप्ता ने लोगों को कराया याद।*
#सीतामढ़ी /बिहार :- सीतामढ़ी में सहरसा के विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के पहुँचते ही सीतामढ़ी की राजनीतिक व्यवस्था गर्मा गई है।सीतामढ़ी ज्योही सहरसा के विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता पहुँचे, लोगों ने उनका भव्य तरीके से किया स्वागत।सीतामढ़ी के एक निजी होटल के मंच से विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने सीतामढ़ी के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के तीन स्लोगन शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित होकर जीवन जीने की कला सीखो को लोगों से कराया याद।
#वहीं डॉ0 शत्रुघ्न यादव के नेतृत्व में सीतामढ़ी में समरस सामाज का बैठक हुआ संपन्न।
वीरेन्द्र यादव ने कहा कि -- हम सभी लोग अपने मूल सिद्धांतों से भटक गए है। इसलिए दुर्दशा का शिकार बने हुए है! थोड़ा लोभ के चलते आज शाताविहीन हो गए है। अभी संभलने की जरूरत है?
राम निवास मिश्रा ने कहा कि -- सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत हम सभी को जीने का अधिकार है!
मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ0 शत्रुघ्न यादव ने कहा कि--- '' सबका मालिक एक फिर क्यों बटा हुआ संसार है । सच पूछो तो सारी दुनिया अपना ही परिवार है। ।
मौके पर मुख्य अतिथि इंडियन इंकलूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहरसा के विधायक आई. पी गुप्ता, इंकम टैक्स इनवेस्टिगेशन ब्यूरो चीफ कमिश्नर अंगद कु0 यादव , विधायक अरूण यादव, डॉ0 राजीव खुराना, राम सकल दास, सत्यनारायण राय,मनोज कुमार यादव, राम निवास मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं ने अपने विचारों को रखा और सामाजिक सौहार्द पर चर्चा हुई।
#SITAMARHI #BiharPolitics