🔴 मधेपुरा के चित्रगुप्त सामुदायिक भवन लक्ष्मीपुर मोहल्ला वार्ड संख्या 17 में जिला चित्रांश समिति मधेपुरा के द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में जिले के तमाम चित्रांश उपस्थित हुए।
चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर सिन्हा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। इस पूजन अवसर पर महासचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ टीपू, संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष आदर्श शंकर, संजीव कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, राय ब्रज किशोर सिन्हा, दीपक कुमार मनीष, राजेश कुमार, चंदन कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
सचिव दीपक कुमार के द्वारा जानकारी दी गई थी कि आज भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है और कल विसर्जन कार्यक्रम रखा गया है। संध्या में समिति के द्वारा चित्रांश परिवार के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।
📹 Vikash Kumar Sinha मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Nov 11, 2026