
खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण योजना अंतर्गत खाद्यकारोबारियों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु ईसागढ में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी डॉ अलका त्रिवेदी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक की उपस्थिति में खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण की फॉस्टेक योजना के अंतर्गत सोमवार को होटल अनंत पैलेस ईसागढ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में अधिकृत प्रशिक्षक श्री रामेश्वर जाजू एवं मोबलाईजेशन मैनेजर श्री नितेश पंचेश्वर द्वारा खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें सभी खाद्य व्यापारियों ने हिस्सा लेकर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के सभी कानूनों एवं जानकारियों को प्राप्त किया। यह ट्रेनिंग फॉस्टेक प्रोग्राम इंपैनल्ड एजेंसी ग्लोबल इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान किया गया। व्यापारियों ने प्रशिक्षक श्री रामेश्वर से अपने व्यापार से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे। जिस पर श्री रामेश्वर नेव्यापारियों के सभी सवालों का जवाब देते हुये एफएसएसएआई के सभी नियमों का पालन करने हेतु व्यापारियों से अपील की।प्रशिक्षक श्री रामेश्वर जाजू के द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने भोजन में तेल,नमक,चीनी का उपयोग कम करने हेतु शपथ दिलवाई गई। साथ ही अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किये जाने हेतु खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को पक्का बिल लेकर ही खाद्यकारोबार करने तथा अपनी दुकानों की होर्डिंग पर फूड लाइसेंस का नंबर प्रदर्शित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।इस मौके पर एफएसएसएआई के प्रशिक्षक श्री रामेश्वर जाजू,खाद्यसुरक्षाअधिकारी लीना नायक,मोबलाईजेशन मैनेजर नितेश पंचेश्वर एवं समस्त व्यापारी उपस्थितरहें।
फॉस्टेक योजना के अंतर्गत फूड सेफ्टी सुपरवाइजर का प्रशिक्षण सभी निर्माताओं, होटल, रेस्टोरेंट, एवं किराना खाद्य कारोबारकर्ताओं को लिया जाना अनिवार्य है । जिसके लिये समय-समय पर इस हेतु जिले एवं तहसीलों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे । सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि जिन्होने फूड सेफ्टी सुपरवाइजर का प्रशिक्षण लेकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है वह जल्द से जल्द प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें तथा उसकी प्रविष्ठी अपने खाद्य लायसेंस हेतु किये गये आवेदन में किया जाना सुनिश्चित करें ।
#ashoknagar