समस्तीपुर में हल्की बारिश से जलजमाव, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप.
समस्तीपुर शहर में हल्की वर्षा के बाद ही विवेक विहार, काशीपुर, आदर्शनगर समेत कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। इससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर निगम पर नालों की नियमित सफाई नहीं कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की मांग की।
#Samastipur #SamastipurNews #जलजमाव #नगरनिगम #बारिश #बिहारन्यूज #समस्तीपुर #जलनिकासी #BhakpaMale #SurendraPrasadSingh #BiharNews #StreamBihar