बाल विवाह मुक्त मासलपुर’ अभियान का आगाज, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने किया पोस्टर का विमोचन
करौली जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को ‘बाल विवाह मुक्त मासलपुर’ 100 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने अभियान के पोस्टर का विमोचन कर इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन – डीएमजी इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष अभियान 19 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा। इसके तहत मासलपुर ब्लॉक के गांवों में सामुदायिक बैठकों व जनसंवाद के जरिए लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही जोखिमग्रस्त बालिकाओं की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाएगा।इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पवन गुप्ता, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा, एक्शनएड के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा सहित कई अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।