एक दर्दनाक घटना, परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
इन्द्री : गांव गढ़ी जाटान के समीप एक बाइक सवार घायल हालत में सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, परिजन उसे इंद्री के अस्पताल में ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल रेफर कर दिया लेकिन करनाल पहुंचने से पहले ही रास्ते में घायल व्यक्ति की मो +त हो गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला, पुलिस जांच कर रही है
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार गांव पंजोखरा का रहने वाला अशोक कुमार लाडवा के एक अस्पताल में लेबोरेट्री पर लगा हुआ था और बीती देर शाम परिजनों के पास सूचना पहुंचती है कि वह घायल अवस्था में पड़ा है। उसके पास दो छोटे बच्चे हैं और परिवार के पास आमदनी का कोई साधन भी नहीं है।