Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan
#संगरिया पंचायत चुनाव चौथा चरण:
डाक मतपत्र से कार्मिकों ने डाले वोट
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तैयारियों के बीच पोलिंग पार्टियों में नियोजित कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में स्थापित मतदान फैसिलिटेशन सेंटर पर कार्मिकों ने वोट डाला।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों में तैनात कर्मचारियों को मतदान के लिए डाक मतपत्र जारी किए गए हैं। इन कार्मिकों ने एसडीएम कार्यालय में बनाए गए मतदान फैसिलिटेशन सेंटर पर पहुंचकर अपने डाक मतपत्र से मतदान किया। मतदान केंद्रों पर 14 नवंबर को मतदान होना है।
संगरिया की आवाज़