
दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत,ट्रक चालक की मौत,पटना से रायपुर जा रही थी रॉयल बस।
जशपुर,08 नवंबर (जशपुर जंक्शन)
दीपावली की सुबह जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली में सुबह करीब 5 बजे हजारीबाग से संबलपुर जा रही रॉयल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल बस हजारीबाग से यात्रियों को लेकर संबलपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई।
राहत की बात यह रही कि बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
दीपावली के पर्व की सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है मर्ग इंटिमेशन लेकर मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।