
बाँदा रोटी बैंक ने 100 जरूरतमंदों तक पहुंचाया तेरहवीं कार्यक्रम का भोजन
बाँदा। दिनांक 04 अगस्त 2026 को मोहल्ला अलीगंज निवासी श्री सुनील गुप्ता जी की सूचना पर उनके छोटे भाई की तेरहवीं कार्यक्रम से बचा हुआ लगभग 100 लोगों का भोजन बाँदा रोटी बैंक टीम द्वारा एकत्रित कर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक पहुँचाया गया।
इस सेवा कार्य में बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम एवं उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने भोजन को सुरक्षित रूप से एकत्रित कर विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया।
बाँदा रोटी बैंक परिवार ने श्री सुनील गुप्ता जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्था ने कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से मानवता और सेवा की भावना को बल मिलता है।
संस्था ने जनमानस से अपील की है कि यदि किसी के यहाँ कार्यक्रमों, शादी-विवाह, तेरहवीं या अन्य आयोजनों में भोजन बच जाता है, अथवा कोई व्यक्ति कपड़े, खाद्य सामग्री या आर्थिक सहयोग देकर जरूरतमंदों की मदद करना चाहता है, तो वह बाँदा रोटी बैंक से संपर्क कर सकता है।
संपर्क सूत्र: 9451988451, 8318456975
#BandaRotiBank #RizwanAli #SevaHiDharma #BandaNews #FoodDonation
Banda, Banda | Aug 5, 2026